फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेयजल टैंक की सफाई व जांच करने के निर्देश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों में पानी के टैंक की तत्काल जांच और नियमित सफाई के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्यालय स्तर से विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य किया गया है।


निर्देशों में कहा गया है कि सभी संस्थान अपने परिसर में मौजूद पेयजल टैंकों की स्थिति की जांच करें और समय-समय पर उनकी सफाई सुनिश्चित करें। पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक मानकों का पालन करना भी अनिवार्य बताया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने बताया कि विभाग की ओर से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या न हो। साथ ही, संदूषण की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी संस्थान में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें