गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित मैप्सको कासा बेला सोसाइटी में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लॉन टेनिस, शतरंज और टेबल टेनिस के मुकाबलों में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समिति के प्रधान राजेश कुमार मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिताएं रोमांचक रहीं और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखे जाएंगे। दूसरे दिन शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें अंडर-7 वर्ग में ओमिशा पहले, बैरी दूसरे और आहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-9 में अयांश ने पहला, अयान ने दूसरा और शनाया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में शाश्वत पहले और इशी दूसरे स्थान पर रही। वहीं, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। शाम को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उपप्रधान प्रवीण गर्ग, सचिव अनुप पांडे, प्रमोद कुमार और सुधीर कुमार भी मौजूद रहे। संवाद