फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में जर्जर सड़कों से हादसों का खतरा, दो जगह टले बड़े हादसे

विज्ञापन
फर्रुखनगर के वजीरपुर रोड पर तहसील के रास्ते के सामने अचानक ट्रैक्टर का पहिया टूटकर निकला। स्थान
विज्ञापन
- फाजिलपुर रोड पर खुले सीवरेज चैम्बर में धंसी स्कूल बस, वजीरपुर रोड पर ट्रैक्टर का पहिया निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे की जर्जर और खुदी पड़ी सड़कों से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे होते-होते टले। फाजिलपुर रोड पर खुले सीवरेज चैम्बर में निजी स्कूल बस का पहिया धंस गया। बस में बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना वजीरपुर रोड पर तहसील के सामने हुई। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण चलते ट्रैक्टर का पिछला पहिया निकल गया। इससे करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। रोहताश नंबरदार ने कहा कि फाजिलपुर रोड करीब 15 दिन से खुदा पड़ा है। नगर पालिका ने कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया है। खुले चैम्बर हादसों को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गंभीर हादसे से पहले समस्या का समाधान करना चाहिए। एडवोकेट पूजा यादव ने इसे नगर पालिका की लापरवाही बताते हुए खुले मैनहोल बंद कराने और टूटे ढक्कन बदलने की मांग की। एडवोकेट प्रदीप यादव ने कहा कि वजीरपुर रोड की हालत बेहद खराब है। ट्रैक्टर का पहिया निकलना सड़क की स्थिति बताता है। उन्होंने जल्द एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें