संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के सेक्टर-83 में सड़कों की खराब हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें टूट चुकी हैं और गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में दिक्कत होती है। यहां कई सोसाइटी बनी हुई हैं और आसपास मॉल व कैफे भी हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन खराब सड़कों के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़कों की जर्जर हालत के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा, सड़कों के किनारे फैली मिट्टी और धूल भी बड़ी समस्या बन गई है। जब वाहन गुजरते हैं तो धूल उड़ती है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है और आसपास का वातावरण भी खराब हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा सड़कों के किनारे की सफाई भी ठीक से नहीं कराई जाती। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र की स्थिति बेहतर हो सके।
वर्जन-
सड़कों की हालत खराब होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन से चार महीनों से सड़कों की हालत खराब है अब तक प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। लोकेश यादव, पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान
कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़कों की जर्जर हालत के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। राज सिंह यादव, स्थानीय निवासी
कई जगहों पर सड़कें टूट चुकी हैं और गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में दिक्कत होती है। सुमित वर्मा, स्थानीय निवासी