फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर सड़क ने बढ़ाई परेशानी, धतीर-किशोरपुर मार्ग बना हादसों का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिले के धतीर गांव से किशोरपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी जर्जर हालत के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब नौकरीपेशा लोग और स्कूली बच्चे इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में यह सड़क हादसों को न्योता देती नजर आती है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। छोटे-छोटे हादसे अब आम हो गए हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। कई लोगों को चोटें भी लग चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।
-
ग्रामीणों से बातचीत


सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना किसी न किसी का गिरना तय रहता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।-
विज्ञापन

- गोविंद, ग्रामीण

बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। बारिश के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। यह सड़क अब खतरनाक बन चुकी है।-
- प्रशांत, ग्रामीण

यह दोनों गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। खराब सड़क के कारण कहीं जाने में समय भी ज्यादा लगता है और वाहन भी खराब हो रहे हैं। इसका जल्द सुधार होना जरूरी है।
-

मनीष, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें