फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में लगेंगे डिजिटल बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम।
जिले के सरकारी स्कूल अब धीरे-धीरे ब्लैक बोर्ड से आगे बढ़कर डिजिटल क्लासरूम की दिशा में कदम रखने जा रहे हैं। राज्य सरकार की नई योजना के तहत प्रदेश के हजारों सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत करीब पांच हजार स्कूलों में डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। डिजिटल उपकरणों के जरिये शिक्षक अब किताबों तक सीमित न रहकर वीडियो, चित्र, एनिमेशन और ऑडियो माध्यम से बच्चों को पढ़ा सकेंगे। इससे बच्चों की समझ मजबूत होगी और कक्षा में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।

डिजिटल पढ़ाई का फायदा खासतौर पर उन स्कूलों को मिलेगा, जहां संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चुनौती बना हुआ है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से एक ही विषय को कई तरीकों से समझाया जा सकेगा, जिससे कमजोर छात्रों को भी सीखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

इस पहल से शहरी और ग्रामीण स्कूलों के बीच शिक्षा का अंतर कम होगा। साथ ही शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि डिजिटल शिक्षा का बेहतर उपयोग हो सके। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें