गुरुग्राम। पंजाब विश्वविद्यालय में 26 से 30 दिसंबर तक नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता पुरुष व महिला दोनों वर्गों में होंगी और देशभर के विश्वविद्यालयों से खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसके लिए जिले से तीन खिलाड़ी नंदनी, नंदिता, और आयुष का चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने बताया कि वे इसके लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है। संवाद