फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के 2 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में आए थे
विज्ञापन

गुरुग्राम। डिजिटल अरेस्ट कर 75 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किरोड़ी मीणा निवासी राजस्थान के बूंदी के रूप में हुई है। वो अब राजस्थान के जयपुर में रह रहा है। साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने बुधवार को आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी के 2 लाख रुपये आरोपी किरोड़ी मीणा के बैंक खाते में आए थे। आरोपी ने ये बैंक खाता कमीशन के लालच में ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है। मामले में ठगी को लेकर पुलिस को शिकायत 8 जुलाई को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 8 मई से 13 जून 2025 के दौरान ठगों ने सरकारी जांच एजेंसी का अधिकारी बतनकर डिजिटल अरेस्ट किया। केस का डर दिखाकर 75 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में गिरफ्तार
एक अन्य मामले में साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मित यादव गुरुग्राम के सराय अलावर्दी गांव का रहने वाला है। आरोपी को 14 जुलाई को पालम विहार इलाके से काबू किया गया। उसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना ईस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसकी पहचान एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने 1 प्रतिशत कमीशन के लालच में प्राइवेट कंपनी के नाम से बैंक खाता खुलवाकर ठग को दिया। इसे 19 हजार रुपये मिले थे। इस खाते को लेकर 4 शिकायत दर्ज मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें