फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरल केन्द्र में इंटरनेट बंद, दस्तावेज बनवाए बिना वापिस लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लघु सचिवालय के सरल केंद्र में इंटरनेट नहीं चलने के कारण लोग दस्तावेज बनवाए बिना ही लौट गए। सरल केंद्र पर मौजूद स्टाफ से इंटरनेट शुरू होने के बारे में जानकारी ले रहे थे, ताकि उनको दोबारा से दस्तावेज बनवाने न आना पड़े।
विज्ञापन

सरल केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि इंटरनेट न चलने की वजह से लॉगइन आईडी नहीं खुली। इसकी वजह से कोई भी काम नहीं हो सका। इंटरनेट बंद होने के बारे में शिकायत दी गई है, ऐसे में अब मंगलवार को इंटरनेट चलने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को दफ्तर खुलने पर सुबह नौ बजे से लोग यहां अपने दस्तावेज बनवाने आ गए थे।
सरल केंद्र में लाइसेंस संबंधी दस्तावेज, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कई तरह के दस्तावेज के लिए आवेदन किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें