फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी कोरोना संक्रमण के प्रति हुई लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कोरोना मरीजों की वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर साइबर सिटी के लोग मास्क के प्रति लापरवाह नजर आ रहे हैं। लोग सामाजिक दूरी के प्रति भी सतर्क नहीं हैं। शहर में विभागों की ओर से ज्यादा सख्ती भी देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

यही वजह है कि जिले में कोरोना का खतरा दोबारा बढ़ने लगा है। अधिकतर बाजारों में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है।
शहर के सदर बाजार, सेक्टर-14 बाजार, सेक्टर-4 और 5, सेक्टर-31 के बाजारों में अधिकतर लोग बिना मास्क ही नजर आ रहे हैं। बढ़े शॉपिंग मॉल में जहां प्रवेश द्वार पर मास्क की अनिवार्यता अभी तक जारी है। वहीं, बाजारों में इन नियमों के प्रति दुकानदारों ने ढील बरतना शुरू कर दिया है। हालांकि, दुकानों के बाहर अभी भी बिना मास्क प्रवेश वर्जित लिखा हुआ है लेकिन स्वयं दुकानदार भी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिले में हर दिन 3500 से ज्यादा कोरोना की जांच की जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 39 मरीजों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि
जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 39 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की। वहीं, 38 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। नए आंकड़ों के साथ जिले में अब 397 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 356 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 43 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 3516 कोरोना जांच की। इसमें 3287 जांच आरटीपीसीआर और 229 जांच रेपिड एंटीजन किट से हुई। अब तक जिले में अब में 59374 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 58618 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें