फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पहली जनवरी से शहर में नहीं चलेंगे डीजल ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शुरू की तैयारी, सख्ती से सीएक्यूएम के आदेश का पालन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता आयोग ने पहले ही निर्धारित कर रखी थी समय सीमा
31 दिसंबर तक गुरुग्राम और फरीदाबाद से बाहर कर दिए जाएंगे ऑटो

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर 31 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में डीजल ऑटो का संचालन बंद होने जा रहा है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि एक जनवरी 2025 से शहर की सड़कों से डीजल ऑटो का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने इसके लिए पहले से ही समय सीमा निर्धारित कर रखी थी। इस आदेश की जद में यूपी के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले भी आते हैं।

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक को डीसी अजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश-विदेश में गुरुग्राम की पहचान मिलेनियम सिटी के रूप में है। यहां आने वाले लोग अपने मन में गुरुग्राम शहर की एक बेहतर छवि लेकर जाएं, इसके लिए हमें सामूहिक रूप से इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से 30 नवंबर 2022 को दिए गए आदेशों के तहत समूचे एनसीआर क्षेत्र में सड़कों से डीजल ऑटो हटाने के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की है। इसमें गरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर जिले के लिए 31 दिसंबर 2024 की समय सीमा तय की गई थी। वहीं, साथ लगते अन्य जिलों के लिए 31 दिसंबर 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


डीसी ने उक्त आदेशों के संबंध में सभी उपमंडल अधिकारी, क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएक्यूएम के आदेशों की पालना के तहत इस माह के अंत तक एक व्यापक अभियान चलाकर डीजल ऑटो पर कार्रवाई कर, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आइकन सिटी है और इसे अंतरराष्ट्रीय शहरों के समकक्ष बनाने के लिए यहां पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। इन उपायों के अंतर्गत डीजल ऑटो को सड़कों से हटाना जरूरी है। बैठक में बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चोकसे, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव सहित पुलिस व क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुरुग्राम में संचालित हैं डीजल के 1015 ऑटो
क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सचिव एवं एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम जिले में सभी प्रकार के ईंधन से चलित ऑटो की संख्या 38 हजार 400 है। इनमें डीजल ऑटो की संख्या 1015 है। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के तहत की जा रही इस कार्रवाई में अभी तक 80 से अधिक ऑटो को इम्पाउंड किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें