फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिमांड पूरा होने के बाद ध्रुव दत्त शर्मा को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों से लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालकर जमीन खरीदने के बारे में पता कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक जमीन को कई लोगों बेचकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार 32 एवेन्यू के निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा के बैंक खातों से लेनदेन का रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी संबंधी रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा सकें।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा की गुरुग्राम, गोवा व महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी मिली है। गुरुग्राम व गोवा में आरोपी के नाम प्रॉपर्टी है, जबकि महाराष्ट्र में उसके माता-पिता के नाम जमीन खरीदी गई है। आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम अब आरोपी के बैंक खातों से लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालकर जमीन खरीदने के बारे में पता कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा को प्राॅपर्टी की जानकारी व निशानदेही के लिए गोवा व महाराष्ट्र में ले जाया गया था।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा द्वारा इस बात का पता लगा रही है कि प्रॉपर्टी कब खरीदी गई। प्राॅपर्टी खरीदने के लेनदेन के लिए बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए गुरुग्राम, गोवा व महाराष्ट्र में संबंधित तहसीलों से दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे। आर्थिक अपराध शाखा इस बात का पता लगा रही है कि गुरुग्राम में बेची गई प्रॉपर्टी के रुपये ध्रुव दत्त शर्मा ने कहां पर निवेश किए थे।
विज्ञापन


ध्रुव दत्त शर्मा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज, बैंक खातों से लेनदेन की जांच की जा रही है। प्रॉपर्टी के बारे में संबंधित तहसीलों से रिकॉर्ड प्राप्त किए जा रहे हैं। जांच में मिले साक्ष्य व दस्तावेज के आधार पर रिकॉर्ड फाइल तैयार की जाएगी। - हरेंद्र, एसआई व जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा-2 गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें