फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों के खिलाफ बुधवार देर शाम सेक्टर-9 थाने में 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने के आरोप लगाए हैं।
न्यू कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी सेक्टर-9बी स्थित एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने दाखिले के दौरान दावा किया था कि उनका स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त है। बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने ट्यूशन फीस, इमारत फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क विभिन्न मदों में नियमित रूप से लिया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के समय बेटी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में बेटी के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चे भी 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा नहीं दे सके।
विज्ञापन

जांच करने पर उनका पता चला कि यह स्कूल सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है। स्कूल का पंजीकरण नंबर भी गलत पाया गया है। स्कूल प्रबंधन ने बेटी के साथ ही अन्य विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
छात्रा के पिता राजेंद्र सिंह ने एजुक्रस्ट इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया, प्रधानाचार्य रिद्धिमा कटारिया, उप प्रधानाचार्य सिमर बत्रा, कोऑर्डिनेटर सोनिया सहित अन्य संबंधित स्टाफ सदस्यों के खिलाफ सेक्टर-9 थाने में शिकायत दी हैै।
विज्ञापन


स्कूल के दस्तावेज, मान्यता रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन सहित मामले से संबंधित सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग व संबंधित बोर्ड अधिकारियों से भी स्कूल के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। जांच में तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - हरीश, एएसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना, गुुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें