फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून में बिजली सुरक्षा को लेकर डीएचबीवीएन अलर्ट, फील्ड टीमों को सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के दौरान विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें, होगी तत्काल कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बिजली सुरक्षा को लेकर फील्ड कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
यदि कहीं भी टूटा हुआ बिजली का खंभा, झुकी या लटकती विद्युत लाइन, खुला बिजली का तार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, करंट युक्त मीटर बॉक्स, अर्थ वायर, सपोर्ट वायर या किसी भी प्रकार का विद्युत खतरा दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि डीएचबीवीएन में कार्यकारी अभियंता को सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोई भी नागरिक संभावित विद्युत खतरे का फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन अथवा निकटतम लैंडमार्क सहित विवरण कार्यकारी अभियंता (सुरक्षा) के व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर भेज सकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान उपमंडल स्तर पर एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, लाइनमैन और सहायक लाइन स्टाफ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक फीडर, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत परिसंपत्तियों का समय-समय पर निरीक्षण कर संभावित कमियों को दूर किया जाएगा तथा सभी दोषों का जीपीएस लोकेशन सहित रिकॉर्ड भी संधारित किया जाएगा।
विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत प्रणाली का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित करते हुए वर्षा के कारण उत्पन्न होने वाले सभी संभावित जोखिमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सुरक्षा मैनुअल एवं सुरक्षा संबंधी वीडियो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायतें टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-180-4334 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें