लोटस क्रिकेट मैदान पर खेला गया 50 ओवर का मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित लोटस क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को 50 ओवर का मैच खेला गया। यह मैच धनंजय क्रिकेट अकादमी और गुड़गांव डोमिनेटर की टीम के बीच हुआ। जिसमें धनंजय अकादमी ने गुड़गांव डोमिनेटर की टीम को 138 रन के भारी अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धनंजय अकादमी की टीम ने 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव डोमिनेटर की टीम 25.4 ओवर में 144 रन पर सिमट गई।
धनंजय अकादमी के अभिनव ने 50, केशव ने 39, सत्यम ने 37 और विपुल ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में इंतजार खान ने 3, ठाकुर यश, अनुभव और विहान ने एक-एक विकेट लिया। गुड़गांव डोमिनेटर के अद्विक ने 74 और शौर्य ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में युवान ने 3, अंकित ने 2, अस्मित ने 2 और पीयूष ने 2 विकेट लिए। अद्विक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।