फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक ने मकान मालिक पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड पर जैकबपुरा के पास स्थित एक ढाबे के संचालक ने अपने मकान मालिक पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मकान मालिक ने बंद ढाबे से कीमती सामान की चोरी की है। साथ ही झांसे में लेकर ढाबे का मरम्मत कार्य भी कराया। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर सिटी थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित जतिन छावड़ा ने जून 2017 में उक्त जगह पर अपनी मां के नाम से एक ढाबा खोला। कुछ समय बाद उसका विस्तार किया गया और पड़ोस में स्थित एक खाली मकान को किराए पर लेकर उसमें उसका संचालन शुरू किया गया। ढाबे के लिए मकान की मरम्मत में उसने करीब 15 लाख रुपये खर्च कर दिए। बावजूद मकान मालिक प्रेम प्रकाश किराया लेता रहा। कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढाबा बंद हो गया। पीड़ित के अनुसार बावजूद उसने मकान मालिक को किसी अन्य से उधार लेकर किराए का भुगतान किया। जून 2021 में मकान मालिक प्रेम प्रकाश ने बंद ढाबे से कई कीमती सामान चोरी कर लिया। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें