फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेटियों के साथ कुएं में डूबकर मरने वाली महिला का पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति व अन्य परिजनों के खिलाफ दर्ज किया था हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में 9 मार्च को एक महिला और उसकी तीन छोटी बेटियों की कुएं में डूबने से मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इस मामले में नूंह पुलिस ने गहन जांच के बाद महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक महिला साहिला व उसकी तीन मासूम बेटियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी, पहले इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन मामले की प्रारंभिक जांच में यह संदिग्ध मामला नजर आया तो पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति शाहिद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या, दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए महिला के पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से ठीक एक दिन पहले शाहिद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। शाहिद नशे का आदी था और बेरोजगारी व पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। इन घरेलू विवादों और तनाव के कारण महिला ने दुखी होकर तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें