फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-17/18 थाना के अंतर्गत सरहोल गांव में 12 मार्च को किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक किशोर की पहचान बिहार के पटना निवासी अनिकेत कुमार (17) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता व छोटी बहन के साथ सरहोल गांव में किराये पर रहता था और राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। 12 मार्च का अनिकेत कुमार के माता-पिता जब कंपनी में नाैकरी करने गए थे व छोटी बहन घर पर नहीं तो उसने दोपहर करीब 1 बजे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई सुप्रीम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें अनिकेत के पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें