- पीड़िता की मां ने हथीन थाना में दर्ज कराई शिकायत, पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज
हथीन। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की मां ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, लड़की पिछले दो दिनों से चुप-चुप रह रही थी। पूछने पर उसने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे शौचालय के लिए तालाब के पास गई थी, तब आरोपी आसिक पुत्र लाल मोहम्मद ने उसे गेहूं के खेत में घेर लिया और जबरन बलात्कार किया। मोबाइल में फोटो खींचे और शिकायत करने पर जान से मारने तथा फोटो वायरल करने की धमकी दी।
2 मार्च 2026 को दोबारा तालाब/खेत के पास कोठड़ी में खींचकर बलात्कार की कोशिश की गई। आरोपी ने सलवार का नाड़ा तोड़ा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो गांव वाले पहुंचे। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने डर के मारे पहले नहीं बताया। पुलिस ने शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।