फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर विधानसभा में गरजे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार का मुद्दा कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की स्थिति काफी चिंताजनक है और इसको सुधारने के लिए जल्द ही शिक्षा मंत्री के साथ बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कई सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हालत में हैं, जहां बच्चे मजबूरी में पढ़ाई करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि नूंह जिला शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही पिछड़ा हुआ है, ऐसे में सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें