फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड- 5 के लोगों को भी मिलेगा रेनीवेल का साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिव कॉलोनी से आगे बसे लोगों की वर्षों पुरानी पीने के पानी की समस्या अब होगी खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 5 शिव कॉलोनी से आगे बसे लोगों की वर्षों पुरानी पीने के पानी की समस्या अब खत्म होने जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने वार्ड में पानी की लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से यहां के लोग रेनीवेल पानी की सुविधा से वंचित थे, लेकिन अब उन्हें भी मीठा पानी उपलब्ध होगा। दरअसल, हाल ही में मंत्री रणबीर गंगवा स्थानीय निवासी व समर्थक रमेश आर्य के निवास पर एक सामुदायिक विवाह समारोह से पूर्व पहुंचे थे। मौके पर वार्ड नंबर 5 के सैकड़ों महिला और पुरुषों ने मंत्री के समक्ष पीने के पानी की समस्या रखी। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में आज तक विभाग की ओर से कोई पानी की लाइन नहीं डाली गई, जिससे उन्हें खारा पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। कुछ महिलाएं रोजाना रेस्ट हाउस मार्ग पार कर दूसरी ओर से मीठा पानी लाने को विवश हैं।
मंत्री रणबीर गंगवा ने तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को हर घर जल योजना के तहत पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीने के पानी पर हक सभी का है और सभी को पीने का पानी उपलब्ध होना चाहिए। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि जैसे ही पानी की लाइन बिछाने का कार्य पूरा होगा, वे स्वयं वार्ड में आकर जनता के बीच पानी का कनेक्शन चालू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड पांच के निवासी रमेश आर्य ने बताया कि उन्हें इस वार्ड में रहते 25 वर्ष हो गए हैं, लेकिन कभी भी पानी की सुविधा नहीं मिली। जबकि वार्ड के लोगों द्वारा स्थानीय विधायक ,सांसद तथा जिले के सभी आला अधिकारियों के समक्ष पीने के पानी की मांग को रख चुके हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता समीउल्लाह खान ने बताया कि वार्ड के अप्रूव्ड एरिया में पानी की लाइन डाली जा रही है और जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें