फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार दिन बाद नहर में मिला लापता 13 वर्षीय किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी'
विज्ञापन

पिनगवां। गांव अलावलपुर से चार दिन पहले लापता हुए 13 वर्षीय किशोर का शव बुधवार को जखोपर गांव के पास नहर में मिला। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की तलाश में पिछले चार दिनों से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अलावलपुर निवासी जफरूद्दीन पुत्र अब्दुल रसीद का 13 वर्षीय बेटा रुकसेद 21 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटे को जल्द तलाशने की गुहार लगाई थी। परिजनों के मुताबिक गांव के कुछ लोग मछली पालन के काम से जखोपर गांव की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने नहर में एक किशोर का शव देखा। शव की पहचान नहीं होने पर उन्होंने अलावलपुर में उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रुकसेद के रूप में की। बताया गया है कि किशोर मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें