फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर निगम सदन में 171 करोड़ के विकास कार्याें पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज मेयर की अध्यक्षता में होगी साधारण बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम सदन की बुधवार को होने वाली बैठक में करीब 171 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगेगी। इसमें सड़क, सीवर-पानी, ड्रेनेज, 10 हजार एलईडी लाइट खरीदने व बदलने, स्वीपिंग मशीन और साफ-सफाई समेत अन्य कार्य शामिल हैं। सदन में नमो भारत कॉरिडोर के लिए जमीन देने, 20 गांवों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खोलने समेत अन्य मामलों पर भी चर्चा होगी।
मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में मानेसर नगर निगम की साधारण बैठक 24 सितंबर को होनी है। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्यों को सदन की स्वीकृत के लिए रखा जाएगा। निगम ने डिवीजन एक में करीब 113.95 करोड़ के कार्यों की सूची तैयार की है। वहीं डिवीजन दो में करीब 57.10 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। डिवीजन एक में सड़कों के पैच वर्क पर 23.23 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव गढ़ी में पानी की सप्लाई बेहतर करने लिए बूस्टिंग स्टेशन पर करीब 60 लाख जबकि गलियों को पक्का करने के लिए 282 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेनेज के निर्माण पर 116 लाख रुपये का प्रस्ताव है। वजीरपुर गांव में जल आपूर्ति पाइप लाइन उपलब्ध कराने और बिछाने पर 114.52 लाख रुपये, पृथ्वीराज चौहान चौक से सिल्वर सरकारी स्कूल और बस स्टैंड गली के पास सड़क निर्माण, इंटरलॉक टाइल्स बिछाने और गांव वजीरपुर नाली निर्माण पर 230 लाख रुपये, भांगरोला रोड और आरएचएम स्कूल से 44 फीट रास्ते तक आरसीसी नाले का निर्माण पर 307.2 लाख रुपये, वार्ड 7 के ढाणा, बसुरिया, बसकुशला गांवों में जलापूर्ति वितरण पाइप लाइन उपलब्ध कराना और बिछाने पर 208 लाख, गांव रामपुरा में सीवर की लाइन और ड्रेनेज पर करीब 364.84 लाख खर्च होंगे। मशीनों से सड़क सफाई 6 माह की अवधि के लिए करीब 452.18 लाख रुपये का खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा श्मशान घाट को ठीक कराने, सामुदायिक भवनों और गांवों की गलियों को पक्का करने समेत 31 प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन


दस हजार नई लाइटें खरीदी जाएंगी
डिवीजन दो में सिकंदरपुर में आरसीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वाटर के निर्माण पर 203.43 लाख, आईएमटी मानेसर के सेक्टर 1 से सेक्टर 8 तक सोडियम लाइटों को एलईडी लाइटों से बदलने पर 930 लाख रुपये, वार्ड 1 से 20 तक 10,000 एलईडी लाइटों की खरीद पर 690 लाख रुपये और विभिन्न गांवों में 15 स्वागत द्वार बनाने पर 796.5 लाख खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके लिए गांवों सीवर, पानी, सामुदायिक भवन और पानी निकासी करने समेत 27 कार्य शामिल हैं। बीस गांवों में नागरिक सुविधा केंद्र खोलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन



नमो भारत कॉरिडोर के लिए जमीन मांगी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड नमो भारत कॉरिडोर निर्माण की योजना है। एनसीआरटीसी ने मानेसर और सहरावन गांव में स्टेशनों के लिए नगर निगम से जमीन मांगी है। एनसीआरटीसी को जमीन देने के मामले को नगर निगम सदन में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सहरावन गांव और मानेसर में जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें