फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिता-पुत्र के साथ मारपीट में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डूंडाहेड़ा गांव के पास हुई थी वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। डूंडाहेड़ा गांव के पास होटल संचालक द्वारा खाने के रुपये मांगने पर पिता-पुत्र से मारपीट करने के मामले में उद्योग विहार थाने की पुलिस ने चौथे आरोपी को डीएलएफ फेज-5 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के शिवाजी नगर निवासी साहिल के रूप में हुई है। मारपीट मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि साहिल व उसके चार अन्य साथी स्कॉर्पियो गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। साहिल का एक साथी एक होटल पर खाना लेने गया, तो वहां होटल मालिक के साथ आरोपी अनीश का झगड़ा पहले ही चल रहा था। साहिल व उसके अन्य साथी को लगा कि होटल मालिक की लड़ाई उसके अन्य साथी के साथ हो गई। इस कारण उन्होंने होटल मालिक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी साहिल को मंगलवार को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी साहिल से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में पहले ही तीन आरोपियों अनीश, मनीष व संदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें