फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में विकास कार्य तेज, अब सड़कों पर नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर की ढाणी में बिछाई जा रही सीवर लाइन, गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन

नंबर गेम - 34 लाख रुपये खर्च करेगी निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के शंकर की ढाणी में सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।



नगर निगम की ओर से इस कार्य पर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगभग 500 मीटर लंबी सीवर लाइन डाली जा रही है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अधिकांश काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी सड़कों पर बहने से आने-जाने में दिक्कत होती थी और आसपास गंदगी फैलने से बदबू भी आती थी। बरसात के दिन में यह समस्या और बढ़ जाती थी। अब सीवर लाइन बिछने से गंदे पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या भी कम होगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों ने भी इस कार्य को क्षेत्र के लिए जरूरी बताते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा करने की मांग की है। नई सीवर लाइन शुरू होने से शंकर की ढाणी के निवासियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


-

क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी के लिए 500 मीटर के दायरे में सीवर लाइन डाली जा रही है। इस कार्य पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सीवर डालने का काम अंतिम चरण में है। मानसून से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। -कंवरपाल चौहान, वार्ड नंबर 7, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन


सीवर लाइन डालने के काम का हुआ शिलान्यास
गुरुग्राम। सरस्वती एन्क्लेव कॉलोनी के निवासियों को जल्द ही सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। कॉलोनी में नई सीवर लाइन डालने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान पार्षद अवनीश राघव, आरडब्ल्यूए के हरिओम प्रधान और वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्य की शुरुआत कराई गई। रणवीर अत्री का कहना है कि क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की इस समस्या के कारण गलियों में गंदा पानी जमा रहता था, जिससे महामारी फैलने का खतरा बना हुआ था। इस मुद्दे को लेकर सरस्वती एन्क्लेव आरडब्ल्यूए लगातार प्रयासरत थी। उन्होंने स्वयं इस समस्या से नगर निगम के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और क्षेत्रीय निगम पार्षद को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें