फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाईकोर्ट पहुंचा डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर में महीनों से खाली पड़े हैं दोनों पद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर में डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में एक जुलाई को सुनवाई होगी। मानेसर नगर निगम में दोनों पदों के लिए भाजपा में ही शह और मात का खेल चल रहा है। मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल की हार के बाद अब सदन में निर्दलीय उम्मीदवार बनी मेयर को घेरने की तैयारी है।
स्थिति यह है कि भाजपा ने सात पार्षदों को पटका पहनाकर भाजपाई बना दिया तो दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीदवार खेमे से चार भाजपा के पार्षदों से क्राॅस वोटिंग कराने की तैयारी है। नगर निगम मानेसर के सदन में डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर का चयन करना सबसे कठिन बना हुआ है। यहां पर दो दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर के सात पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाया था, जोकि बीते तीन दिन से अंडर ग्राउंड बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें गुवाहाटी में एक रिसोर्ट में भाजपा ने ठहराया हुआ है। इनमें से ही एक है वार्ड-16 का पार्षद दयाराम, जिसका चचेरा भाई प्रदीप है। जिसके साथ मारपीट भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें