फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद बढ़ा डेंगू का डंक, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
187 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बारिश होने से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मच्छरजनित बीमारियों के मामले आने भी शुरू हो गए हैं। जिले में पहले से ही डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। दोनों मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल में जारी है। वहीं एंटी लार्वा टीम को सोमवार को 187 घरों में पॉजिटिव लार्वा मिला। इस दौरान टीम ने 97 घरों को नोटिस थमाया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में डेंगू के 51 मरीज हो गए हैं। साथ ही इस वर्ष अब तक मलेरिया के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। बारिश के चलते मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 15,09,508 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। सोमवार को 13,369 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। शहरी क्षेत्र में 6,894 और ग्रामीण क्षेत्रों में 6,475 घरों में लार्वा की जांच की गई। टीम द्वारा सोमवार को कुल 3,672 पट्टिकाएं तैयार की गईं। इस दौरान 96 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में 10 बेड का वार्ड तैयार
बारिश के बाद डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में 10 बेड का विशेष डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। वर्तमान में यहां दो मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब के लिए डेंगू जांच शुल्क 650 रुपये निर्धारित किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी लैब इससे अधिक शुल्क न वसूले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा निगरानी और फॉगिंग जैसे रोकथाम उपाय भी शुरू किए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ जयप्रकाश ने बताया कि इन दिनों मच्छर जनित बीमारियां जल्दी से फैल रही हैं। ऐसे में शरीर में हल्का सा बुखार होने पर भी नजरअंदाज न करें, तुरंत डाॅक्टर से जांच करवांए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें