फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लावारिस कुत्तों को सोसाइटी के बाहर निकालने की मांग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रहेजा नवोदया के निवासी बोले-पार्क में खेल रहे बच्चों को लावारिस कुत्तों से खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बाहर के कुत्ते नहीं चलेंगे। सोसाइटी से लावारिस कुत्तों को बाहर निकालो। इन नारों को लगाते हुए सेक्टर 92 स्थित रहेजा नवोदया के निवासियों ने सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लावारिस कुत्तों को सोसाइटी के बाहर निकालने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि सोसाइटी में कुछ लोग बाहर से लाकर कुत्तों को खाना खिलाते हैं। मिसिंग कुत्तों के इश्तेहार ग्रुप में दिए जाते हैं और लावारिस कुत्तों की देखभाल के लिए चंदा भी लिया जाता है। पार्क में खेल रहे बच्चों को लावारिस कुत्तों से खतरा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वेद ढाका ने बताया कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के तौर पर मुझे दोनों पक्षों को ध्यान रखना होता है। जो लोग कुत्तों के हमले से पीड़ित हैं, उनकी नाराजगी बहुत ज्यादा थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले दिनों सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों को हटाने का निर्णय दिया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों का तर्क था कि नियमानुसार सोसाइटी में लावारिस कुत्ते नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोसाइटी के कुछ लोग सोसाइटी के बेसमेंट में चोरी छुपे कुत्तों को रखते हैं और उन्हें खाना देते हैं। इसके अलावा सोसाइटी के पास भी करीब 40- 50 कुत्तों को खाना दिया जाता है। वे कुत्ते सोसाइटी के भीतर आ जाते हैं। पार्क में कुछ बार कुत्तों ने बच्चों को काटा भी है। इसके पहले भी यहां प्रदर्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें