फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध बूचड़खानों का मुद्दा उठाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह में तेजी से खुल रहे बूचड़खानों को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजिया बानो पहलवान ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन




अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में बिना पर्याप्त रोक-टोक के नए बूचड़खानों को अनुमति दी जा रही है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक ताना-बाना प्रभावित हो रहा है। साथ ही, इन बूचड़खानों से फैलने वाली गंदगी और अस्वच्छता के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। नूंह धीरे-धीरे बूचड़खानों का हब बनता जा रहा है और आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सांसद से मांग की है कि इस मुद्दे को संसद में प्रमुखता से उठाया जाए और नए बूचड़खानों को दी जा रही एनओसी पर रोक लगाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें