फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देर रात डीजे और अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने और अश्लील गानों पर डांस कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। युवा समाजसेवी अल्ताफ ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अल्ताफ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई स्थानों पर बिना अनुमति देर रात तक हाई डेसिबल डीजे बजाए जा रहे हैं और फूहड़ गानों पर डांस कार्यक्रम हो रहे हैं, जिससे सामाजिक और पारिवारिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से बुजुर्गों, बीमार लोगों और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, वहीं छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्देशों का हवाला देते हुए रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई। अल्ताफ के अलावा रशीद अहमद एडवोकेट, यूसुफ खान, रफीक खान व अन्य लोगों ने कहा कि कई बार ऐसे कार्यक्रम झगड़े और अव्यवस्था का कारण बनते हैं तथा महिला डांसरों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें