फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद पुत्र जफरू निवासी तिरवाड़ा, थाना बिछौर, जिला नूंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दिनांक 20 मई को पुन्हाना शहर पुलिस टीम संदिग्ध बाइकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो चोरीशुदा पाई गई। इस मामले में पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी सहित विभिन्न धाराओं के कुल आठ अन्य मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें