फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास के चौड़ीकरण और एलिवेटिड रोड बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हर्ष मल्होत्रा को गांव मानेसर के भीष्म मंदिर के पास बने अंडरपास के चौड़ीकरण के संबंध में मांग पत्र दिया। इसके अलावा मानेसर गांव से एनएसजी कैंप तक एलिवेटिड रोड बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन

मेयर ने यह मांग पत्र गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित विकास परियोजनाओं के शिलान्यास अवसर पर दिया। इस दौरान मेयर ने मानेसर के लोगों की महत्वपूर्ण मांग रखी और केंद्रीय राज्य मंत्रियों का ध्यान दिलाते हुए कहा कि गांव मानेसर राजमार्ग के दोनों तरफ बसा हुआ है। गांव का मुख्य मंदिर, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी व अन्य सुविधाएं सड़क के दूसरी ओर हैं जबकि गांव की आबादी सड़क के दूसरी तरफ रहती है। गाड़ियों व पैदल लोगों के लिए सड़क पार करने के लिए अंडरपास एकमात्र विकल्प है। यह अंडरपास बहुत पुराना हो चुका है। संकरा और छोटा होने के साथ बारिश में जलभराव के कारण इसे पार करना मुश्किल है। यह मानेसर गांव की प्रमुख मांग है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें