फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चांदनगर कॉलोनी को नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। नगरपालिका वार्ड नंबर-4 में स्थित चांदनगर कॉलोनी को नियमित कराने के लिए अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निवासियों ने सामूहिक रूप से आवाज बुलंद की है। करीब 6 दशकों पूर्व बसी इस प्राचीन आबादी को वैध घोषित करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने सरकार व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पार्षद आकांक्षा ज्ञानचंद ने बताया कि चांदनगर कॉलोनी मुख्य रूप से अनुसूचित जाति समुदाय की बस्ती है। यहां लगभग 300 पक्के मकान बने हुए हैं, जिसको साल 2013 में नगरपालिका फर्रुखनगर में शामिल किया गया था। कॉलोनी में बिजली, पानी, सरकारी स्कूल, मंदिर और पक्की गलियों जैसी मूलभूत सुविधाएं दशकों से मौजूद हैं। कॉलोनी को नियमित करने के लिए आवश्यक सभी तकनीकी औपचारिकताएं, जैसे ड्रोन सर्वे, मैपिंग और विभिन्न विभागों से एनओसी की प्रक्रिया काफी समय पहले पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को सभी दस्तावेजों की फाइल सौंपी जा चुकी है। नगरपालिका सदन द्वारा कई बार प्रस्ताव पास कर नगर निगम आयुक्त को भेजा गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सरकार इस प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगाती है। यहां के सैकड़ों परिवारों को उनका कानूनी हक मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें