फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भीषण गर्मी में बढ़ी कूलर और एसी की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते बाजारों में कूलर, एसी और पंखों की मांग अचानक बढ़ गई है। सुबह से ही इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कूलर और एसी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। खासकर दोपहर के समय लोग ज्यादा संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। छोटे कूलरों से लेकर बड़े एसी तक की मांग बढ़ी हुई है। कई दुकानों पर कुछ मॉडल स्टॉक से बाहर भी हो गए हैं।ग्राहकों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जिसके कारण कूलर और एसी अब जरूरत बन गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बड़ी संख्या में कूलर खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें