फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बकरीद परअब 28 मई को रहेगा राजपत्रित अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश बुधवार, 27 मई 2026 को घोषित किया गया था, लेकिन अब राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी कार्यालयों में बृहस्पतिवार, 28 मई 2026 को अवकाश रहेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा-25 के तहत भी मान्य होगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिलावासियों को बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें