फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर मुंडाका पर पुलिस चौकी बनाने की मांग

सार

फिरोजपुर झिरका के सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुंडाका बॉर्डर पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए यह मांग की गई है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी



फिरोजपुर झिरका। हरियाणा प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित गांव मुंडाका में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी राजस्थान बॉर्डर से भाग निकलते हैं। ऐसे में मुंडाका बॉर्डर पर पुलिस चौकी की स्थापना अति आवश्यक है।



रामकिशोर सैनी ने कहा कि फिलहाल यहां केवल एक नाका मौजूद है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। फिरोजपुर झिरका से मुंडाका की दूरी करीब 15 किलोमीटर है, जिसके चलते पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी वारदात कर सीमा पार कर जाते हैं। हाल ही में एक घटना में राजस्थान के कुछ लोग हरियाणा के अंतिम गांव तक पहुंचे और मारपीट कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि नूंह जिला तीन ओर से राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है, जिसके कारण अपराधियों को यहां से भागने का आसान रास्ता मिल जाता है। यही नहीं अरावली की पहाड़ियों की भौगोलिक दृष्टि का फायदा भी राजस्थान के अपराधी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि मांग को प्राथमिकता पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ने क्षेत्र के फिरोजपुर झिरका में पार्क निर्माण, ओपन जिम और अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें