फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए 15 नवाचारी मॉडल

सार

नूंह के सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 15 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह के सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में हुआ आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल, नूंह में जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन उत्साह एवं गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण सिंह मलिक व जिला विज्ञान विशेषज्ञ रामकिशन आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी के संयोजक एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ रामकिशन आर्य ने बताया कि जिले के सभी खंडों से 15 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सतत कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, स्वच्छता एवं वैज्ञानिक तकनीकों पर आधारित अपने विचारों को साकार किया। आर्य ने छात्रों की प्रतिभा, नवीन प्रयोगों और प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल छात्रों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती है बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं और उन्हें नए प्रयोगों के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान खोजने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में यासीन में डिग्री कॉलेज के प्रो. डॉ. तैयब हुसैन, डॉ. अशफाक और डॉ. नुसरत बख्श शामिल रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडल चुने।

परिणाम इस प्रकार रहे
- प्रथम स्थान
वायु प्रदूषण नियंत्रक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आटा बारोटा

- द्वितीय स्थान
प्राकृतिक खेती
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिकरावा

- तृतीय स्थान
स्मार्ट रोड स्मार्ट सिटी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह-1

- सांत्वना पुरस्कार
स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें