फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय ने लगाया फंदा
विज्ञापन

- सूरतनगर फेज-2 स्थित किराए के मकान में मां और भांजी के साथ रहता था युवक
- युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस

संजय शिशौदिया
गुरुग्राम। ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले 24 वर्षीय एक युवक ने अपने घर मेंं ही फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया है। हालांकि वीडियो बनाते हुए युवक पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। पुलिस ने इस मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है।
राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरतनगर फेज-2 की गली नंबर-21सी में भारत मंडल नामक युवक अपनी मां अंजना और 14 साल की भांजी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करता था। उसकी मां अंजना भी घरों में काम करती है। भारत के पिता सत्यवान मंडल की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारत गुमसुम रहने लगा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंजना काम पर गई थी। शाम करीब पांच बजे वह वापस आई तो भारत कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव के पैर बेड में बने बॉक्स के अंदर लटके हुए थे। लोगों में इस बात की चर्चा है कि युवक अपने मोबाइल में कोई रील बना रहा था। अचानक पैर फिसलने से फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेंद्रा पार्क थाने के प्रभारी असीम खान का कहना है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मरने से पहले उसने इसी मोबाइल से वीडियो बनाई थी। वीडियो में वह फंदा लगाते हुए दिख रहा है। फंदा लगाने से पहले उसने अपने बॉक्स वाले बेड के एक दरवाजे को उठाकर पलट दिया। इसके बाद उस पर खड़ा होकर मोबाइल की ओर देखता रहा। अचानक ही युवक के पैर बेड के अंदर लटक गए और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
-
संजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें