फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मायके में रह रही युवती ढाई लाख रुपये व गहने लेकर लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। मायके में रह रही एक युवती परिवार को खाने में नशे की दवाई देकर रात में घर से ढाई लाख रुपये व गहने लेकर लापता हो गई। युवती के भाई की शिकायत पर बिछोर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की शादी 6 माह पहले हुई थी। दो महीने से उसकी बहन अपने मायके में रह रही थी। 13 जनवरी की रात को उसकी बहन ने परिवार के सभी सदस्यों को गाजर का हलवा व चाय बनाकर दी जिसके बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। सुबह जब सभी उठे तो घर पर उसकी बहन नहीं थी। घर के अंदर रखी संदूक का ताला टूटा हुआ था जिसमें से सोने-चांदी के गहने सहित ढाई लाख रुपये गायब मिले। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें शक है कि उसकी बहन ने किसी के बहकावे में आकर इस कार्य को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें