फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डंपर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय की मौत, एक घंटे तक किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला टोल के पास हुआ हादसा, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परिवार को मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर किया था हंगामा, पुलिस ने समझा कर करवाया शांत

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला टोल के पास बृहस्पतिवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसे में साथी की मौत से गुस्साए काफी डिलीवरी बॉय एकत्र हो गए और लगभग एक घंटे तक हंगामा किया। इस कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। युवक की पहचान अनिल कुमार (26) मूल निवासी अयोध्या के रूप में हुई है फिलहाल वह गुरुग्राम में रहकर डिलीवरी का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि डंपर को मौके से जब्त कर लिया गया है। डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर टीम आरोपी की तलाश के लिए दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार की सुबह अनिल रोज की तरह बाइक से ऑर्डर डिलीवर करने निकला था। खेड़की दौला टोल के पास एक डंपर चालक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद काफी संख्या में डिलीवरी राइडर्स घटना स्थल पर एकक्ष हो गए। सभी ने मिलकर एंबुलेंस के देरी से पहुंचने और पुलिस कार्रवाई की धीमी गति का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 50 से अधिक राइडर्स और अन्य लोग हाईवे पर इकट्ठा हो गए और जाम लगाने की कोशिश की। गुस्साए राइडर्स ने कहा कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी पीड़ित परिवार को मुआवजे के ऐलान होने तक शव नहीं ले जाने देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें