फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नंबर प्लेट पर लिखा डिलीशियस, पुलिस ने जब्त की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पर लंबित हैं 22 चालान, 45 हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गाड़ी की नंबर प्लेट पर डिलीशियस लिखकर शहर में घूम रही गाड़ी को पुलिस ने जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गाड़ी पर 22 चालान हो रखे हैं। गाड़ी पर 45 हजार रुपये की राशि लंबित है। पुलिस ने एक और चालान काटते हुए उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया है।
मंगलवार को कुशाल चौक पर मौजूद जोनल अधिकारी उप-निरीक्षक विजय और सिपाही राम मेहर ने गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया था। गाड़ी की पीछे की नंबर प्लेट पर नंबर न होकर डिलीशियस लिखा था। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से जांच की तो पता चला कि उस पर 22 चालान लंबित हैं। इसमें तेज गति के 15, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर चार, गलत दिशा में वाहन चलाने पर एक, रेड लाइट जंप का एक के साथ ही अन्य चालान हो रखे हैं। गाड़ी पर कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना लगा हुआ था। इन सभी चालान को 90 दिन से ज्यादा समय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी वाहन पर अगर 90 दिन से ज्यादा पुराना चालान है तो यातायात पुलिस वाहन को जब्त कर सकती है। जब्त होने पर जुर्माना राशि को भरने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें