फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार पलटने से दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 110 के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-110 में द्वारका एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर शुक्रवार रात हादसे में दिल्ली निवासी कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नांगलोई निवासी माताफेर सिंह के रूप में हुई है, जो कबाड़ (स्क्रैप) के कारोबारी थे।
बजघेड़ा थाना पुलिस के अनुसार, माताफेर शुक्रवार रात किसी काम से गुरुग्राम आए थे। रात करीब 11 बजे जब वह कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी सेक्टर-110 में एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर उनकी गाड़ी आगे चल रही एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर के बाद माताफेर ने तेज रफ्तार में कार को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और वह अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दिखाई इंसानियत
हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय राहगीर व अन्य वाहन चालक मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने का इंतजार किए बिना राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद माताफेर को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। राहगीरों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर व अस्पताल पहुंची। बजघेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। मौके से क्षतिग्रस्त कार को साइड कराया।
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। -संदीप, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें