फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के बीच मिलावट पर एक्शन, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहार के दौरान मिठाई, पनीर और खोया सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में दुकानों की निगरानी तेज कर दी है। विभाग ने शनिवार रात सोहना क्षेत्र की कई दुकानों पर जांच अभियान के दौरान पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें ड्राई फ्रूट, घी और तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना है।

उन्होंने लोगों से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को मिठाई या खाद्य पदार्थ खरीदते समय सबसे पहले यह देखना चाहिए कि उत्पाद पर एफएसएसएआई का लाइसेंस और आवश्यक जानकारी दर्ज है या नहीं। इसके अलावा पैकिंग की स्थिति, निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि और गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए विभाग की ओर से दुकानों और बाजारों में लगातार जांच की जा रही है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामी पाई जाती है तो विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें