फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत... संबं​धित मृतक कांस्टेबल अम
विज्ञापन
ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, चचेरे भाई की शिकायत पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खवासपुर गांव के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गुरुग्राम के बासलांबी गांव निवासी अमित यादव (33) के रूप में हुई है। वह दिल्ली से ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमित यादव वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में डीसीपी (पूर्वी जिला) कार्यालय में तैनात थे। सोमवार सुबह वह नाइट ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खवासपुर गांव के पास प्रधान होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में इकलौते थे अमित
दुर्घटना के बाद राहगीरों ने लहूलुहान हालत में कांस्टेबल को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। अमित अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी एक बहन है। करीब नौ साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी दो मासूम बेटियां (7 वर्ष और 5 वर्ष) हैं। इस हादसे के बाद से बासलांबी गांव और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक के चचेरे भाई अमन की शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। ट्रक मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें