फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीईआईसी केंद्र बना बच्चों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 40 बच्चे ले रहे निशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल का जिला शुरुआती हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) बच्चों के उपचार और शारीरिक विकास में मददगार साबित हो रहा है। केंद्र में रोजाना करीब 40 बच्चों को फिजियोथैरेपी की सुविधा दी जा रही है बच्चों की जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में उन्हें अलग-अलग व्यायाम और आवश्यक उपचार कराया जाता है। यहां बच्चों को फिजियोथैरेपी की सुविधा निशुल्क दी जाती है।

केंद्र में बच्चों की शारीरिक विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें जरूरत के अनुसार उपचार दिया जाता है। फिजियोथैरेपी के माध्यम से बच्चों की शारीरिक क्षमता और गतिविधियों में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी जरूरी जानकारी दी जाती है, ताकि वे घर पर भी बच्चों की नियमित व्यायाम करा सकें।
विज्ञापन


केंद्र के विशेषज्ञ अभिभावकों को बच्चे की समस्या के अनुसार घर पर व्यायाम कराने का सही तरीका समझाते हैं। उन्हें बताया जाता है कि किस तरह की एक्सरसाइज बच्चे के लिए उपयोगी रहेगी और उसे सही तरीके से कैसे कराया जाए।इससे उपचार की प्रक्रिया को घर पर भी जारी रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

-
डीईआईसी में बच्चों को निशुल्क फिजियोथैरेपी दी जाती है। बच्चों की जरूरत के अनुसार उनका उपचार किया जाता है। साथ ही अभिभावकों को समझाया जाता है कि घर पर किस तरीके से बच्चों को एक्सरसाइज कराएं, ताकि उनकी शारीरिक गतिविधियों और विकास में बेहतर सुधार हो सके। -डॉ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें