फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार के जाम पर निगम और पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्थानीय पार्षद की ओर से सदर बाजार के अतिक्रमण व जाम की समस्या उठाए जाने के बाद आसपास यातायात जाम की गंभीर समस्या पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसीपी यातायात मुख्यालय सतपाल यादव ने बताया कि सदर बाजार के जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक जवानों की तैनाती होगी। इसके लिए एक निरीक्षक, चार ईएएसआई और 19 अन्य कर्मचारियों सहित पर्याप्त बल तैनात किया है। स्थानीय थाना भी क्षेत्र में नियमित गश्त करता है। सदर बाजार के पास नगर निगम की ओर से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पार्किंग का निर्माण किया जाना है। 10 साल पुरानी योजना है। नगर निगम की ओर से इस पर नए सिरे प्रोजेक्ट बनाकर पार्किंग बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि वह इस काम में तेजी लाए। पार्षद आशीष गुप्ता ने बताया कि सदर बाजार में कारोबारियों व आने-जाने वालों की समस्या को देखते हुए कष्ट निवारण समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया है। प्रशासन की ओर से समस्या का हल किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें