गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट मैदान पर प्राइम क्रिकेट अकादमी ने द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराया। कप्तान नृपेश ठाकुर के तूफानी शतक की बदौलत प्राइम अकादमी ने 26.5 ओवर में 261 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने 32.5 ओवर में 260 रन बनाए। मंजुल दुबे ने 62 गेंदों में 131 रन की शानदार पारी खेली। प्राइम अकादमी के भर्गव रेड्डी, नृपेश ठाकुर और धैर्य ने कुल छह विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नृपेश ठाकुर ने महज 30 गेंदों में 100 रन बनाए। दुर्गेश ने 59 रन और प्रणय ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। द स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से मंजुल दुबे और प्रेरक खत्री ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। संवाद