फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूल में घटते बच्चे, आकलन में दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 20 हजार थी संख्या, अब 18 हजार छात्रों के शामिल होने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा तक कराए जाने वाले सेंसस असेसमेंट में इस बार छात्रों की संख्या कम रहेगी। पिछले आकलन में जहां करीब 20 हजार छात्र शामिल हुए थे। वहीं, इस बार यह संख्या घटकर लगभग 18 हजार छात्रों के शामिल होने का अनुमान है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम जिले के सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वर्ण पहचान के साथ गणित में परखे जाएंगे छात्र



इस आकलन में हिंदी विषय में वर्ण पहचान, शब्द पहचान, वाक्य पठन और अनुच्छेद पठन जैसे बुनियादी कौशल परखे जाएंगे। वहीं, गणित विषय में संख्या पहचान, जोड़, घटाव और गुणा जैसी प्रारंभिक अवधारणाओं का आकलन किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि यह परीक्षा नहीं, बल्कि एक डायग्नोस्टिक असेसमेंट है, जिसका उद्देश्य बच्चों के वास्तविक सीखने के स्तर की पहचान करना है।
विज्ञापन


असेसमेंट के परिणामों के आधार पर बच्चों के लिए विशेष रिमेडियल प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि उनकी सीखने की कमियों को समय रहते दूर किया जा सके। पहले यह आकलन 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित था लेकिन अब इसे 29 और 30 दिसंबर को कराया जाएगा। 29 दिसंबर को कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों का हिंदी विषय का आकलन होगा, जबकि 30 दिसंबर को गणित विषय की दक्षताओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-



पिछली बार की तुलना में इस बार छात्रों की संख्या कम है। कुछ बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं, जबकि कुछ ने अन्य स्कूलों में दाखिला ले लिया है। इसी कारण इस बार सेंसस असेसमेंट में छात्रों की संख्या घटकर करीब 18 हजार रह गई है। ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए विभाग स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें