फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएचबीवीएन में नए 3 सर्कल, 24 डिवीजन और 78 सब-डिवीजन बनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और कार्यभार के मद्देनजर पुनर्गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार फील्ड कार्यालयों का पुनर्गठन करने जा रहा है। दक्षिण हरियाणा में 3 नए सर्कल, 24 डिवीजन और 78 सब डिवीजन बनाए जाने हैं।
गुरुग्राम में चार नए ऑपरेशन डिवीजन बनाए जाएंगे। इसमें गुरुग्राम सर्कल एक में सिटी 2 और पटौदी, गुरुग्राम सर्कल 2 में साउथ सिटी और बादशाहपुर नए ऑपरेशन डिवीजन के कार्यालय होंगे। इनमें बादशाहपुर और पटौदी में कार्यालय बनाया जा चुका है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से नए सर्कल और डिवीजनों और सब डिवीजनों के गठन की प्रक्रिया जारी है। निगम द्वारा कई नए ऑपरेशन सर्कल, डिवीजन और सब डिवीजन प्रस्तावित हैं, जिनमें से कुछ का गठन हो चुका है, जबकि अधिकांश अभी गठन की स्थिति में होने हैं। डीएचबीवीएन ने फील्ड कार्यालयों के पुनर्गठन के अंतर्गत 3 नए ऑपरेशन सर्कल, 24 डिवीजन और 78 सब-डिवीजन स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार यह निर्णय बढ़ते उपभोक्ता भार और कार्यक्षेत्र के विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीएचबीवीएन के सभी जिलों फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह पुनर्गठन किया गया। 3 नए ऑपरेशन सर्कल जिला मुख्यालय हांसी, नूंह, चरखी दादरी में प्रस्तावित हैं। 24 नए ऑपरेशन डिवीजन और 78 सब-डिवीजन विभिन्न जिलों में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
इस पुनर्गठन से शिकायत निवारण, बिलिंग, रखरखाव (मेंटेनेंस) तथा नए कनेक्शन से संबंधित सेवाओं में उल्लेखनीय तेजी आएगी। साथ ही लाइन लॉस में कमी लाने और वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी। नए गठन से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें