फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैबिनेट मंत्री से मिलने के बाद ही आंदोलन का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के समक्ष पीजी व गेस्ट हाउस के संचालक अपनी बात रखेंगे
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे पीजी व गेस्ट हाउस पर कार्रवाई करेगा विभाग

गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में बिना अनुमति व अवैध रूप से चल रहे पीजी व गेस्ट हाउस की सीलिंग व तोड़-फोड़ के विरोध में संचालक कैबिनेट मंत्री से मिलने के बाद ही आंदोलन को लेकर निर्णय लेंगे। संचालकों को शनिवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से मिलना था, लेकिन किन्ही कारणों से मुलाकात नहीं हो सकी। संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मिलने का समय मांगा है, ताकि वे अपनी बात को अच्छे ढंग से रख सकें।
विज्ञापन

आगामी एक-दो दिन में मंत्री से मुलाकात करके पीजी व गेस्ट हाउस के संचालक अपनी बात रखेंगे। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन हो सकता है। डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (डीटीसीपी) विभाग ने लोगों को 30 जून तक वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। एक जुलाई से विभाग अवैध रूप से चलाए जा रहे पीजी व गेस्ट हाउस में सीलिंग व तोड़-फोड़ की कार्रवाई करेगा। डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने डीएलएफ फेज-3 में चेतावनी के तौर पर पंफ्लेट लगाए हैं, ताकि बिना अनुमति व अवैध रूप से संचालित पीजी व गेस्ट हाउस में रहने वाले अन्य स्थान पर अपनी व्यवस्था कर लें। डीएलएफ फेज-3 आरडब्ल्यूए क्वेरवा के उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने बताया कि कैबिनेट मंंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात करके अपनी बात रखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें